Saturday 27 April 2013

गोभी के फायदे

गोभी भारतीय भोजना का प्रमुख हिस्‍सा है। आसानी से उपलब्‍ध होने वाली गोभी में कई औषधीय गुण भी हैं। सामान्‍य बीमारी से लेकर कैंसर जैसी बीमारी के उपचार में गोभी सहायता करती है। पत्‍ता गोभी में दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। गोभी का बीच उत्‍तेजक, पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला और पेट के कीड़ों को नष्‍ट करने वाला है। गोभी का रस मीठा होता है। आइए हम आपको गोभी से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हैं। 




गोभी से लाभ - 
  • पेट दर्द के लिए गोभी बहुत फायदेमंद है। पेट दर्द होने पर गोभी की जड़, पत्‍ती, तना फल और फूल को चावल के पानी में पकाकर सुबह-शाम लेने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है। 
  • गोभी खाने से खून साफ होता है। गोभी का 
  • रस पीने से खून की खराबी दूर होती है और खून साफ होता है। 
  • हड्डियों का दर्द दूर करने के लिए गोभी के रस को गाजर के रस में बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से हड्डियों का दर्द दूर होता है। 
  • पीलिया के लिए भी गोभी का रस बहुत फायदेमंद है। गाजर और गोभी का रस मिलाकर पीने से पीलिया ठीक होता है। 
  • बवासीर होने पर जंगली गोभी का रस निकालकर, उसमें काली मिर्च और मिश्री मिलाकर पीने से बवासीर के मस्‍सों से खून निकलना बंद हो जाता है। 
  • खून की उल्‍टी होने पर गोभी का सेवन करने से फायदा होता है। गोभी की सब्‍जी या कच्‍ची गोभी खाने से खून की उल्टियां होना बंद हो जाती हैं। 
  • बुखार होने पर गोभी की जड़ को चावल में पकाकर सुबह-शाम सेवन करने से फायदा होता है। 
  • पेशाब में जलन होने पर गोभी का काढ़ा बनाकर रोगी को पिलाइए। इससे तुरंत आराम मिलता है। 
  • गले में सूजन होने पर गोभी के पत्‍तों का रस निकालकर दो चम्‍मच पानी मिलाकर खाने से फायदा होता है। 




गोभी की कई किस्‍में होती हैं - पत्‍ता गोभी, फूल गोभी और गांठ गोभी। गोभी के नर्म पिंड की अपेक्षा सख्‍त पिंड ज्‍यादा अच्‍छे माने जाते हैं। गोभी में कई प्रकार के रोगों को दूर करने की क्षमता होती है।

1 comment:

  1. Skcomputer : गोभी के फायदे >>>>> Download Now

    >>>>> Download Full

    Skcomputer : गोभी के फायदे >>>>> Download LINK

    >>>>> Download Now

    Skcomputer : गोभी के फायदे >>>>> Download Full

    >>>>> Download LINK

    ReplyDelete