आंखे हमारे शरीर का बहुत ही संवेदनशील व खूबसूरत हिस्सा हैं। आजकल की लाइफस्टाइल में आंखों का ध्यान रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमारा ज्यादा समय कंप्यूटर के सामने बीतता है ऐसे में आंखों के स्वास्थ के बारे में जानकारी होना बहुत जरुरी है। धूल-मिट्टी व प्रदूषण से आंखों में कई तरह के विकार हो जाते हैं जिनका उपचार घर पर भी कर सकते हैं। आईए जानें कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिससे आपकी आंखें खूबसूरत बनी रहें।
आलू
आलू आंखों के लिए काफी अच्छा है। आलू के दो छोटे टुकडों को काटकर आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है और आंखों की थकावट दूर होती है।
खीरा
खीरा खाने में जितना पौष्टिक है उतना है आंखों के लिए भी कारगर है। खीरे के दो छोटे टुकड़ों को आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखे स्वस्थ रहेंगी।
हरी सब्जियां व फल
विटामिन A युक्त सब्जियां व फल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ती है। टमाटर, पालक, दूध व दूध से बनी चीजें आंखों के लिए बहुत जरुरी है।
गुलाब की पंखुडियां
गुलाब की 9-10 पंखुडियों को शहतूत की पत्तियों के साथ एक गिलास पानी में डालकर कुछ घंटों के लिए रख दें। उसके बाद उसी पानी से आंखों को धो लें। इससे आपकी आंखों की थकावट दूर होगी।
ठंडे पानी से आंखों को धोएं
अपनी आंखों को कभी भी शुष्क नहीं रहने दें। शुष्क आंखों में कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसलिए अपनी आंखों को थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडे पानी से धोते रहना चाहिए।
गाजर का जूस
गाजर का जूस आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए रोज एक गिलास गाजर का जूस लें।
समय पर सोएं आपकी आंखों के लिए जरूरी है कि आपकी नींद पूरी हो। इसलिए एक अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है आपके लिए।
गुलाबजल
आंखों की थकावट दूर करने के लिए आप आंखों में गुलाबजल भी डाल सकती है, लेकिन गुलाब जल डालने से पहले देंख लें कि वो अच्छी क्वालिटी का हो।
टी बैग
प्रयोग में लाए गए टी बैग आंखों पर रखने से आंखों की सूजन में आराम मिलता है। साथ ही आंखों की थकावट भी दूर होती है।
त्रिफला
त्रिफला को पानी में भीगो कर उसके आंखों से पानी धोने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है।
तलवे में तेल की मालिश
अगर आप आंखों की समस्या से जूझ रहे हैं तो पैरों के तलवे सरसों के तेल की मालिश करें। इससे आंखों की समस्या दूर होगी।
No comments:
Post a Comment