बहुत पुरानी कहावत है डाक्टर को दूर भगाना है तो सेब खायें। हम सभी जानते हैं कि सेब एक नकारात्मक कैलोरी आहार है और प्रतिदिन सेब के सेवन से आप फिट रह सकते हैं। सेब के जूस के फायदे भी कुछ कम नहीं हैं। सर्दियों का मौसम फलों व सब्जि़यों का होता है, लेकिन सेब के जूस का प्रयोग आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं :
कैंसर से सुरक्षा:
सेब के जूस में एण्टी आक्सिडेंट्स होते हैं और यह कैंसर से शरीर की सुरक्षा करते हैं और विभिन्न प्रकार के कैंसर को बढ़ने से रोकते हैं।
दिल की बीमारियों का इलाज:
सेब का जूस दिल की बिमारियों से भी शरीर की सुरक्षा करता है।
दमकती त्वचा के लिए:
सेब के जूस में पोटैशियम, कैंल्शियम, फारफोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कापर और जिंक पाया जाता है इसलिए यह त्वचा में निखार लाता है।
किडनी और लीवर के लिए:
सेब के जूस के सेवन से शरीर में मौजूद टाक्सिन निकल जाते हैं, इसलिए यह किडनी और लीवर की बीमारियों को ठीक रखता है।
अच्छी याद्दाश्त के लिए:
सेब के जूस के सेवन से याद्दाश्त मजबूत होती है। अगर आपको भूलने की बीमारी है, तो सेब खायें।
पाचन क्रिया:
पाचन क्रिया बैक्टीरिया द्वारा होती है और सेब के जूस के सेवन से शरीर में बैक्टीलरिया की संख्या बढ़ जाती है।
सूखी खांसी :
खांसी की समस्या है, तो भी आप सेब का जूस ले सकते हैं।
सेब के जूस के इतने फायदे हमने आपको बता दिये हैं। स्वस्थ रहना है तो हर मौसम में मिलने वाले इस फल का आनंद लें, जो स्वाद में तो अच्छा है ही, स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है।
No comments:
Post a Comment